रायबरेली, जुलाई 2 -- रायबरेली, संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध परंपरागत श्री अमरनाथ यात्रा इस वर्ष तीन जुलाई से प्रारंभ हो रही है। श्री अमरनाथ यात्री महासंघ के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद से शिव भक्तों का सबसे बड़ा जत्था मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी के नेतृत्व में दो जुलाई को चंदापुर कोठी मंदिर परिसर स्थित बाबा जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से रवाना होगा। सुबह 11:30 बजे श्री अमरनाथ यात्रा के लिए यह जत्था निकलेगा। इसका लेकर स्थानीय तुलसी पैलेस में एक बैठक हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि इस वर्ष उनकी यह लगातार 20वीं अमरनाथ यात्रा होगी। उन्होंने यात्रा से सम्बंधित अन्य जानकारियों लोगों से साझा की। वहीं ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल एवं बाबा बर्फानी के भक्तों ने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ की आरती- पूजन किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.