रायबरेली, जनवरी 5 -- जगतपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में एक ढाई साल का बच्चा गायब हो गया। वहीं गायब बच्चे की खोजबीन में पुलिस टीमें जुटी हैं, लेकिन अभी तक वह लापता बच्चे का पता नहीं लगा पाई। वहीं बच्चे का कोई सुराग न लग पाने से परिजन बेहाल हैं। बच्चे की मां बेसुध हो गई। क्षेत्र के पिछवारा गांव के रहने वाले नागेंद्र कुमार का ढाई साल का बच्चा अभि बीते शुक्रवार को घर के बाहर दरवाजे खेल रहा था। अचानक इसके बाद रहस्यमय तरीके से बच्चा गायब हो गया। कुछ देर बाद घर के अंदर से बाहर निकली बच्चे की मां को उसका बेटा नहीं दिखाई दिया तो उसने आस पड़ोस के घरों में बच्चे की खोजबीन की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। बच्चे के गायब होने की सूचना एसपी डॉ यशवीर सिंह को हुई तो उन्होंने लापता बच्चे की खोजबीन के लिए प...