रायबरेली, जनवरी 5 -- बछरावां,संवाददता। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की जांच के लिए थाने की पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम को मौके से एक अवैध असलहा भी मिला है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के ब्राह्मण खेड़ा मजरे उमरपुर गांव में सोमवार दोपहर कुछ हमलावरों के द्वारा घर के सामने खड़ी कार में तोड़फोड़ की गई। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद जांच के लिए पहुंचे थाना प्रभारी राजीव सिंह के साथ फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसमें पुलिस टीम को एक अवैध असलहा भी मिला है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान समाचार पत्र नहीं करता है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.