रायबरेली, फरवरी 4 -- रायबरेली। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का बस्ती स्थानांतरण होने के बाद सीतापुर के पीएसी के सेनानायक रवि कुमार को जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया। करीब डेढ़ साल से जिले में तैनात रहे पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह का बुधवार को शासन ने बस्ती स्थानांतरण कर दिया। वहीं सीतापुर पीएसी में तैनात रहे आईपीएस अधिकारी रवि कुमार को जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...