रायबरेली, जून 21 -- ऊंचाहार संवाददाता। जमीन बेचने के दौरान कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करके भूमि बेचने पर धोखाधड़ी करने वाली महिला व उसके सहयोगी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के वार्ड नंबर छह खत्री टोला निवासी रिजवाना बेगम का आरोप है कि पूरे बददा मियां मजरे ऊंचाहार देहात गांव की रहने वाली उर्मिला देवी व कस्बे के दर्जी मोहल्ला निवासी अशोक कुमार ने साजिश करके उसे पांच लाख रुपये में बीते वर्ष अक्टूबर महीने में भूमि का बैनामा किया था। जिसमें उसने तय धनराशि पांच लाख रुपये में साढ़े चार लाख बैंक खाते में व 50 हजार रुपये नकद दिया। दाखिल खारिज के दौरान उसे धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई कि उर्मिला देवी ने अपनी देवरानी रेखा देवी के नाम कूटरचित दस्तावेजों को बनवाकर उसे भूमि के बैनामा किया है। जबकि उक्त भूमि अभिलेखों में रेखा देवी के नाम दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.