लखनऊ, जनवरी 9 -- रायबरेली। जिला कारागार में निरुद्ध कैदी उमाशंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात उसकी तबीयत खराब होने पर जेल सुरक्षा कर्मियों ने जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक सितंबर से चोरी के मामले में वह जेल में निरुद्ध था, उसके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...