लखनऊ, जनवरी 9 -- रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रायबरेली-सुलतानपुर हाईवे पर गुरुवार की रात घने कोहरे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी । घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...