कौशाम्बी, फरवरी 13 -- चरवा थाने के रामनगर गांव में शुक्रवार सुबह मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंग पड़ोसियों ने लाइसेंसी रायफल तानकर घर में घुसते हुए पिता-पुत्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों, सरिया और कुल्हाड़ी से की गई पिटाई में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। रामनगर गांव निवासी भैरव प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा निरोत्तम सुबह दरवाजे पर भैंस दुह रहा था। इसी दौरान पड़ोसी छह लोग एकराय होकर हथियारों से लैस होकर पहुंच गए। आरोप है कि पड़ोसी ने अपनी लाइसेंसी रायफल सीधे निरोत्तम पर तान दी। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागा तो हमलावर भी पीछे-पीछे घुस गए और बेरहमी से उसकी पिटाई शुरु कर दी...