वार्ता, फरवरी 7 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर होने की आशंका बनी हुई है। जिले के 5.42 लाख मतदाताओं के पास अब 14 फरवरी तक का ही समय शेष है, जिसमें वे गलतियों को सुधार करवा सकते हैं। तय समयसीमा के बाद किसी भी प्रकार का सुधार संभव नहीं होगा, क्योंकि 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इन 5.42 लाख मतदाताओं में से 4.22 लाख वोटरों के नाम, उम्र, पिता का नाम, लिंग अथवा अन्य व्यक्तिगत विवरणों में गड़बड़ी पाई गई है। वहीं 1.33 लाख मतदाताओं के वर्ष 2003 और 2025 के दस्तावेज आपस में मेल नहीं खा रहे हैं, जिसके कारण उनके नामों पर आपत्ति दर्ज की गई है। मतदाताओं तक नोटिस और सूचना पहुंचा दी गई है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग अब तक सुनवाई के लिए उप...