देहरादून, दिसम्बर 12 -- देहरादून। दृष्टि बाधित दिव्यांगजन खेलकूद एसोसिएशन की ओर से 14 से 18 दिसंबर तक राष्ट्रीय दृष्टिहीन फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह चैंपियनशिप रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी। इसमें पुरुष और महिला वर्ग की टीम प्रतिभाग करेगी। यह जानकारी शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष अनंत प्रकाश मेहरा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...