काशीपुर, दिसम्बर 23 -- जसपुर। खंड स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में राप्रावि. रायपुर की अलफिजा परवीन अव्वल रही। जबकि राप्रावि. देवीपुरा प्रवीण कुमार दूसरे स्थान तो आदर्श राप्रावि टीला का इशांत तीसरे स्थान पर रहा। ब्लॉक संसाधन केंद्र में हुई प्रतियोगिता में प्रभारी बीईओ हरिबाबू निरंजन ने बच्चों को प्रमाण पत्र,शील्ड देकर पुरस्कृत किया।यहां अमित चौहान, नरेंद्र सिंह, अतुल कुमार, जितेंद्र, इंदु, दीपिका, दीक्षा धामी, लवी चौधरी, लविता, स्वाति चौहान, सीमा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...