काशीपुर, फरवरी 8 -- जसपुर। राइंका रायपुर के पहले वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग और शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी को देखकर अतिथियों ने उनकी हौसला अफजाई की। शनिवार को पहली बार कॉलेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विधायक आदेश चौहान ,प्रभारी बीईओ हरी बाबू निरंजन,ग्राम प्रधान दिलशाद शाह ने किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, योग गीत, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, हरियाणवी लोक नृत्य, बाबूराम कॉमेडी, मेरे देश की धरती गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की ओर से अतिथियों के अलावा शिक्षक, शिक्षिकाओं समेत अन्य लोगों को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने कॉलेज को एक फ्रीजर देने की घोषणा की। संचालन नरेश चौहान, कुंती यादव ने किया। यहां पूर्व प्रधानाचार्य पीएल भारती, प्रधानाचार्य सन्यासीवाला रज...