शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- विश्व पल्स दिवस के अवसर पर रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए "पल्स सॉर्टिंग गेम" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में एकाग्रता, सूक्ष्म मोटर कौशल और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की दालों को पहचानकर उन्हें अलग-अलग कटोरियों में छांटा। बच्चों ने उत्साह और ध्यान के साथ भाग लिया। प्राचार्य वर्षा अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों की अवलोकन क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती हैं। प्रतियोगिता में आलिया ने प्रथम, आरुष राठौर ने द्वितीय और अंशिर दहिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.