चम्पावत, फरवरी 22 -- लोहाघाट रायनगर चौड़ी में गांव में होली पर्व के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान होली पर्व को नशामुक्त रहकर धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। रविवार को गांव के देवालय मंदिर में पूर्व प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि एकादशी से गांव में होली का गायन होगा। गांव के मंदिरों में भी होली का गायन किया जाएगा। कहा कि होली को पूर्ण रूप से नशामुक्त रखा जाएगा। इस दौरान विगत वर्ष का आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में धर्मानंद राय, गंगा दत्त राय, नाथूराम राय, इश्वरी दत्त कापड़ी, मोहन चंद्र राय, हरीश चंद्र राय, उमापति राय, नरेश चंद्र राय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...