गुमला, दिसम्बर 26 -- रायडीह। प्रखंड के कुड़ोछतपुर पंचायत में शुक्रवार को गरीब और असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने सभी पंचायतों में जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त कंबल उपलब्ध कराए हैं।कुड़ोछतपुर में शुक्रवार को कुल 30 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने इस पहल के लिए सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया और कहा कि इस बार उन्हें अच्छा गुणवत्ता वाला कंबल मिला है।कार्यक्रम के दौरान रोजगार सेवक रेशमा परवीन, पंचायत सहायक मो. वारिस, असीता लकड़ा, सुमित प्रसाद, प्रवीण एक्का, जयनारायण साव सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे। प्रशासन ने बताया कि इस तरह की राहत गतिविधियां पूरे प्रखंड में जारी रहेंगी ताकि सर्दियों में गरीबों को पर्याप्त मदद मिल सके।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.