गुमला, दिसम्बर 18 -- रायडीह, संवाददाता। आदिवासी शक्ति स्वायत शाशी विवि निर्माण समिति द्वारा 30 दिसंबर को आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक समागम के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। कार्यक्रम स्थल का गुरुवार को गुमला डीसी प्रेरणा दीक्षित और एसपी हारिश बिन जमां अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। विवि निर्माण समिति के मुख्य संयोजक और पूर्व विधायक शिव शंकर उराव मौके पर उपस्थित थे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल शंखमोड़ मांझाटोली बेरियर बगीचा में हेलीपैड, वीआईपी पार्किंग, आम नागरिकों के ठहराव, सेफ रूम, रोडमैप और मंच निर्माण जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशासनिक तैयारी और सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। समिति के मुख्य संयोजक शिव शंकर ने बताया कि यह कार्यक्रम पंखराज साहेब कार्तिक उरांव के स्वप्न को साकार करने की दिशा में आयोजित किया जा रहा है। 30 द...