गुमला, जुलाई 9 -- रायडीह। रायडीह थाना के सामने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वाहनों की जांच की गई। अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप कुमार तिर्की ने किया। बिना हेलमेट चल रहे 25 चालकों को रोका गया और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही, आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाने पर 15हजार की दंड राशि वसूली गई। पदाधिकारियों ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपाय जीवन रक्षक हैं और सभी को इनका पालन करना चाहिए।यह अभियान केवल चालान वसूलने नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...