गुमला, दिसम्बर 15 -- रायडीह, प्रतिनिघि। रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम गांव निवासी 21 वर्षीय गणेश सिंह उर्फ गुड्डा की अज्ञात अपराधियों ने हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना रविवार रात्रि की बताई जा रही है। सोमवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने सिलम अहराडांड खेल मैदान के समीप युवक का शव देखा। जिसके बाद इसकी सूचना रायडीह पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना के बाबत शंभु सिंह ने बताया कि गणेश रविवार अपराहन अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर गुमला में विहिप-बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्ययात्रा में शामिल होने गया था। वहां से वह पांदनटोली स्थित पहुंचा। जहां उसने अपनी प्रेमिका को उसके घर छोड़ा और फिर निकल गया। देर शाम तक उसे सिलम के पास देखा गया,लेकिन देर रात तक वापस नहीं ...