गुमला, जनवरी 22 -- रायडीह। गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर गुरुवार को रायडीह प्रखंड सभागार में बीडीओ प्रधान हांसदाक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन एवं माल्यार्पण के कार्यक्रमों की समय-सारणी तय की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.30 बजे स्वतंत्रता सेनानी बख्तर साय तथा 8.45 बजे मुंडल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 9:00 बजे महिला विकास मंडल रायडीह, 9.10 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र, 9.20 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह, 9.45 बजे रायडीह एवं सुरसांग थाना परिसर तथा 10.15 बजे प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय रायडीह में झंडोत्तोलन किया जाएगा।बैठक के दौरान प्रखंड सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। बैठक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.