गुमला, जनवरी 11 -- गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में रविवार को मांझाटोली पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुड़ो छत्तरपुर निवासी कृष्णा उरांव और बंधन उरांव शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी काम से रायडीह जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...