गुमला, अगस्त 29 -- रायडीह, प्रतिनिधि । रायडीह थाना क्षेत्र के केराडीह गांव के 23 वर्षीय युवक अशोक उरांव ने बुधवार की देर रात्रि लगभग 11 बजे अपने ही घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। अशोक उरांव के माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका है। वह घर में अपनी बहन और जीजा के साथ रहता था। अशोक बुधवार को सप्ताहिक बाजार टुडुरमा गया था और अपने साथियों के साथ घुमने के बाद शराब का सेवन किया। देर रात अपने घर केराडीह पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। सुबह में उसकी बहन ने कंडी से झूलते हुए अशोक का शव देखा और स्थानीय पड़ोसियों को सूचना दिया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर रायडीह पुलिस घटना स्थल पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक अशोक के चचेरे भाई जगदेव उरांव ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.