गुमला, सितम्बर 5 -- रायडीह। शुक्रवार देर शाम रायडीह थाना क्षेत्र के गोढ़ीटोली गांव स्थित एक डोभा से पुलिस ने 65 वर्षीय बसंती देवी का शव बरामद किया। मृतका की पहचान ग्राम नावागढ़ गोढ़ीटोली निवासी स्वर्गीय मनीजर मल्लार की पुत्री के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करमा पर्व के दौरान बसंती देवी नशे की हालत में घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। अगले दिन ग्रामीणों ने डोभा में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रायडीह पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.