गुमला, अगस्त 13 -- रायडीह, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को रायडीह प्रखंड सभाकक्ष में बीडीओ प्रधान हंसदाक की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में झंडोतोलन का समय-सारणी तय करते हुए राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8:30 बजे स्वतंत्रता सेनानी शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 8:45 बजे पुराने प्रखंड परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। महिला विकास मंडल रायडीह में सुबह 9:00 बजे, रायडीह लैम्पस में 9:10 बजे, बीआरसी केंद्र में 9:20 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में 9:40 बजे झंडोतोलन होगा। वहीं रायडीह और सुरसांग थाना में 10:00 बजे तथा प्रखंड सह अंचल कार्यालय रायडीह में ...