गुमला, जनवरी 3 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के तत्वावधान में महान आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी एवं झारखंड आंदोलन के अग्रदूत जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई गई। मौके पर जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उपस्थित आंदोलनकारियों ने अपने मरंग गमके को नमन करते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।मुख्य संयोजक मनोज कुमार भगत ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा न केवल देश के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े रहे,बल्कि भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी 2026 को घाघरा के देव...