गुमला, जनवरी 14 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरा टोली के समीप मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय सुखराम सिंह की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही रायडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।मृतक की मां के अनुसार 13 जनवरी की शाम करीब पांच बजे सुखराम सिंह काम से घर से निकला था। वह घर के बाहर स्थित सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुखराम को तत्काल सामुदायिक स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.