गुमला, फरवरी 13 -- रायडीह। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 पतराटोली मुस्लिम कब्रिस्तान के समीप ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बरगीडाढ़ निवासी 40 वर्षीय सद्दाम हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार अपराह्न करीब 2.30 बजे की है। स्थानीय लोगो की मदद घायल को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार कर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सद्दाम शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे अपने बाइक से गुमला आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ऑटो टक्कर मरते हुई मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.