गुमला, मार्च 9 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर केपुर पंचायत भवन के समीप बोलेरो की चपेट में आने से कटकांया निवासी अमित कुजूर (35 वर्ष) की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर शाम करीब 7.15 बजे की है। जानकारी के अनुसार अमित कुजूर गुमला की पहल परियोजना में फील्ड वर्कर के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार को अमित रायडीह प्रखंड में कार्य समाप्त कर बाइक से कटकाया स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण व रायडीह पुलिस मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में अमित कुजूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह भेजा। वहां डॉ. राजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.