गुमला, दिसम्बर 2 -- गुमला। रायडीह पुलिस ने मंगलवार को मांझाटोली के समीप 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है और महिला की पहचान करने के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार शव को दो दिन तक मर्चरी में रखा जाएगा। यदि इस दौरान महिला की पहचान नहीं हो पाती है,तो 48 घंटे बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि जो भी महिला के बारे में जानकारी रखता है, वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...