गुमला, फरवरी 18 -- रायडीह। प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में बुधवार को मनरेगा योजनाओं का सोशल ऑडिट किया गया। इस दौरान सोशल ऑडिट टीम द्वारा बिरसा सिंचाई कूप, आम बागवानी, दीदी बाड़ी, गाय शेड, बकरी शेड सहित विभिन्न योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके बाद पंचायत स्तर पर जन सुनवाई आयोजित की गई।जन सुनवाई में बिरसा सिंचाई कूप निर्माण में वेंडर द्वारा राशि निकासी के बावजूद लाभुक को सामग्री उपलब्ध नहीं कराने का मामला सामने आया। इस पर ज्यूरी कमेटी और प्रेक्षक ने समय सीमा निर्धारित करते हुए संबंधित वेंडर को सामग्री उपलब्ध कर योजना पूर्ण करने तथा साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। यह निर्देश पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और मुखिया को भी दिया गया।इसके अलावा अन्य अनियमितताओं के मामलों में दोषियों पर दंड स्वरूप आर्थिक जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने स्पष्...