नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- देश के सबसे प्रतिष्ठित और अनुभवी मूर्तिकार राम वंजी सुतार का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सौ साल की उम्र में देह त्यागने वाले मूर्तिकार को उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्हें विश्व की एक सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' (182 मीटर) बनाने के लिए भारत में ही नहीं, विदेश में भी सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र में धुलिया जिले के निवासी राम सुतार बॉम्बे के जे जे स्कूल ऑफ आर्ट से अपने समय में स्वर्ण पदक विजेता थे। उनके काम की सहजता, निपुणता प्रशंसनीय है। वह ऐसी मूर्तियां बनाते हैं, जो यथार्थ के बहुत निकट होती हैं। उनके लिए मूर्ति शिल्प केवल कला नहीं, बल्कि विज्ञान भी है, इसलिए उनके बनाए शिल्प अपनी संपूर्णता में पूरे भाव के साथ सजीव दिखते हैं। हाल के वर्षों में उन्हें सरदार सरोवर डैम पर विराजमा...