भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राम सीता विवाह उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को बाटा गली स्थित राम-जानकी मंदिर में राम कलेवा का आयोजन किया गया। परंपरागत रीति के अनुसार भगवान श्रीराम को 31 प्रकार की मिठाइयां, सात प्रकार की नमकीन, पंचमेवा, पान भोग लगाया गया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के पंडित कृष्ण कुमार पाण्डेय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी विवाह पंचमी उत्सव पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि परंपरा के अनुसार महिलाओं ने पकवान बनाकर माता सीता की विदागरी का संदेश भेजा। मौके पर शकुंतला देवी, किशन पाण्डेय, पवन मिश्रा, आयुष कुमारी, कोमल देवी, पूजा देवी, बबलू मिश्रा, सतीश पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, बबलू खेतान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन...