एटा, सितम्बर 16 -- सार्वजनिक रामलीला रंगमंच पर स्थानीय कलाकारों ने भगवान श्रीराम, सीता जन्म एवं ताड़का वध लीला का मंचन किया गया। रामलीला शुभारंभ होने से पूर्व भगवान श्रीगणेश पूजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओ भारतीय संस्कृति के अनुरूप पूजन किया। आदर्श इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अजय मोहन शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म को जीवित रखने के लिए भगवान श्रीराम के आदर्शों पर हर हाल में चलना होगा। इस दौरान रामलीला अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, आशीष गर्ग, सुरेंद्र वर्मा, राजीव सिंगला, गगन कुमार, विनोद धनगर, अक्षत अग्रवाल, कान्हा, धर्मेंद्र बघेल, श्रीनिवास कश्यप, अजय वार्ष्णेय, संजीव दीक्षित, सुनील दीक्षित, वीरेंद्र गुप्ता, हीरालाल रावल सहित सैकड़ों धर्म प्रेमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.