बदायूं, नवम्बर 23 -- बदायूं। भाकियू चढ़ूनी की बैठक संगठन के कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें संगठन का विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने राम सिंह को संगठन का बिल्सी तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया है। यादवेंद्र सिंह को अंबियापुर ब्लाक का अध्यक्ष, सुशील कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन का प्रचार प्रसार के साथ तहसील व ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन नए सिरे से करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कृष्ण अवतार शाक्य, नूरुद्दीन, रजनेश उपाध्याय, महेंद्र पाल सिंह, अजय सैनी, विमलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.