अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- अल्मोड़ा। सालम समिति की बैठक 13 फरवरी शुक्रवार को शाम चार बजे से चौघानपाटा में होगी। बैठक में 24 फरवरी को प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश को जय हिंद का नारा देने वाले क्रांति दूत स्व राम सिंह धोनी की 133 वीं जयंती के आयोजन पर चर्चा होगी। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत बैठक में सभी पदाधिकारी सदस्यों से मौजूद रहने की अपील की है। ताकि जयंती का भव्य आयोजन किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...