गढ़वा, दिसम्बर 27 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। 24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शनिवार को खेले गए दो अलग-अलग मैच में राम साहू हाई स्कूल की टीम ने एनपीएस गुरुकुलम स्कूल को चार विकेट से और जवाहर नवोदय विद्यालय ने स्कूल ब्राइट फ्यूचर को सात विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को एनपीएस गुरुकुलम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 52 रन ही बना सके। राम साहू की ओर से विराट ने तीन विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रामा साहू की टीम छह गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ली। सुधांशु ने 21 और मंजीत के 11 रन बनाए। दूसरे मैच में स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने ...