लखनऊ, फरवरी 19 -- बीकेटी साढ़ामऊ के राम सागर मिश्र संयुक्त अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब और बेहतर इलाज मिलेगा। अस्पताल के मेडिसिन विभाग में डीएनबी कोर्स की शुरुआत हुई है। इस कोर्स में युवा डॉक्टर विशेषज्ञता हासिल करेंगे। अहम बात है कि इस कोर्स के तहत युवा डॉक्टर अब लोहिया संस्थान में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसका एमओयू भी लोहिया संस्थान और आरएसएम अस्पताल के बीच हो चुका है। राम सागर मिश्र अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि जनरल मेडिसिन विषय में तीन सीट डीएनबी कोर्स शुरू कर दिया गया है। शासन और विभाग से अनुमति के बाद इस कोर्स में युवा डॉक्टर विशेषज्ञता हासिल करेंगे। इस दौरान युवा डॉक्टर अस्पताल में पढ़ाई करने के साथ ही ओपीडी, इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज भी मुहैया करा सकेंगे। डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि जो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.