लखनऊ, फरवरी 14 -- बीकेटी के साढ़ामऊ स्थित रामसागर मिश्र संयुक्त अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर पर इटौंजा में निजी अस्पताल का संचालन करने का आरोप लगा है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से सीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच की मांग की गई है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। भाकियू के जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा और तहसील अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह पवांर की ओर से भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप है कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर इटौंजा कुर्सी रोड पर निजी अस्पताल चला रहे हैं। अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं है। यह भी आरोप है कि डॉक्टर सरकारी अस्पताल से दवाएं लाकर यहां बेचते हैं। डॉक्टर का कहना है कि दवा बाहर बेचने समेत दूसरे आरोप बेबुनियाद हैं। वह एनएचएम के जरिए संविदा पर राम सागर अस्पताल में तैनात हैं। ऐसे में वह नि...