प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 4 -- प्रतापगढ़। राजस्व मुंशी संघ सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ शाखा का चुनाव मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इसमें कैलाश नाथ संरक्षक, राम सजीवन सरोज अध्यक्ष, रोहित कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुराग बाबू मंत्री, रामलखन कोषाध्यक्ष, संजीव मिश्र संप्रेक्षक और अंकित सिंह प्रचार मंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी अखिलेश पांडेय विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सिंचाई खंड रहे। उनकी देखरेख में पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन हुआ। जिन्हें पद की शपथ भी दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...