सिद्धार्थ, नवम्बर 25 -- शोहरतगढ़। कस्बे में 25 नवंबर को प्रभु श्रीराम चंद्र भगवान का विवाह समारोह मनाया जाएगा। श्रीराम जानकी मंदिर समिति के व्यवस्थापक रामसेवक गुप्त ने बताया कि विवाह कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। शाम लगभग सात बजे मंदिर परिसर से विवाह की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत मार्गों से होते हुए कस्बे के सोनारी मोहल्ला में पहुंचेगी। यहां टिंकू वर्मा के दरवाजे पर स्वागत होगा। इसके बाद शोभायात्रा पुन: मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...