हरदोई, फरवरी 5 -- हरदोई। नुमाइश मैदान पर चल रही रामलीला के दौरान वृंदावन से आए हुए कलाकारों ने राम विवाह की लीला का मंचन किया। लीला के दौरान जनक महाराज ने नाई और ब्राह्मण को अयोध्या लग्न पत्रिका लेकर भेजा। राजा दशरथ को ज्ञात हुआ तो सभी बरात को सजाया। जानवाशे में मिथिला की नारियां राम जी को लेने को विवाह मंडप तक पहुंची। राम जी और नारियों का सुंदर संवाद हुआ। सालियों ने गाली सुनाई। मिथिला पद्धति से सुंदर श्री राम जी का विवाह हुआ। उसके बाद कुमर कलेवा दिखाया गया। यह दृश्य देख सभी भक्त बड़े भावुक हुए। मुख्य आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, प्रेम शंकर द्विवेदी, अशोक शुक्ला, विनीत मिश्रा, त्रिलोकी नाथ, प्रमोद मिश्रा सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित रहीं। रामप्रकाश शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार वार दिन में दो बजे सीता विदाई, विश्वामित्र जी की विदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.