सिद्धार्थ, नवम्बर 13 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के चौखड़ा में चल रहे रामलीला में मंगलवार की रात धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। इस दौरान श्रीराम और सीता के विवाह का मंचन देखकर श्रद्धालु हर्षित हो झूम उठे। श्रीराम दरबार की सामूहिक आरती के बाद मंचन शुरू हुआ। कलाकारों ने सीता स्वयंवर का मंचन किया। स्वयंवर में पहुंचे कई राजा भगवान शिव का धनुष नहीं हिला पाए। लंका के राजा रावण के धनुष नहीं उठा पाने के दृश्य का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के गुरु की आज्ञा पाकर धनुष तोड़ने और राम-सीता के विवाह के दृश्य का सजीव मंचन किया। इस दौरान भगवान शिव के धनुष टूटने से क्रोधित होकर राजा जनक के दरबार में परशुराम के पहुंचने और लक्ष्मण-परशुराम संवाद के प्रसंग भी दिखाए गए। लीला के दौरान भगवान राम...