सीवान, जून 11 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के लहेजी पंचायत के लहेजी मठिया में चल रहे सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह हनुमत कथा के अंतिम दिन रविवार की रात श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथावाचिका देवी कृष्ण मोहिनी ने भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह का मार्मिक वर्णन किया। जैसे ही श्रीराम-सीता विवाह की कथा आरंभ हुई, पंडाल "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा। कथावाचिका ने मिथिला नगरी में जनक महाराज द्वारा आयोजित स्वयंवर का जीवंत चित्रण करते हुए बताया कि कैसे भगवान श्रीराम ने शिवजी के धनुष को उठाकर भंग किया और कैसे माता सीता ने जयमाल पहनाकर उन्हें अपना वर स्वीकार किया। कथा स्थल पर उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु इस दिव्य प्रसंग को सुनकर भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान विवाह के प्रसंग पर विशेष सजावट की गई थी। वही विवाह गीतों और भजनों के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.