शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- सीनियर सिटीजन सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से राम विलास दीक्षित को संरक्षक, सत्यदेव मिश्रा को अध्यक्ष, शिवप्रसाद पाण्डेय को महामंत्री, रामकिशन को कोषाध्यक्ष, अवनीश कुमार मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्ञानेश कुमार बाजपेई को उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार मिश्रा को मंत्री, गंगा शरण को संगठन मंत्री, रामानंद को प्रचार मंत्री, राम प्रसाद यादव को संयुक्त मंत्री तथा इम्तियाज अली को लेखाकार चुना गया। बैठक में जिला अध्यक्ष के साथ नगर महामंत्री रामरक्षपाल तथा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीएस पाण्डेय भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों से एकता बनाए रखने और संगठन को सशक्त करने...