मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। श्री राम कथा आयोजन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में कांशीराम नगर में चल रही राम कथा के छठे दिन सोमवार को कथा व्यास अमित शर्मा ने राम के वन गमन एवं केवट संवाद का प्रसंग सुनाकर सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया जब राजमहल में राम के राज तिलक की तैयारी चल रही थी। तभी मंथरा ने कैकई को भडका दिया। जिससे कैकई ने राजा दशरथ से से भरत के लिए राज और राम को 14 वर्ष का वनवास मांग लिया। इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम अयोध्या का राज पाठ छोड़ वन चले गए। मुख्य अतिथि डा. विशेष कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि बाबा नीव करोरी आश्रम के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा रहे। व्यवस्था में धवल दीक्षित, देवेंद्र कुमार शर्मा, विपिन कुमार दुबे,वृजेंद्र राज सिंह, छत्रपाल सिंह,सुनील शर्मा, ऋचा, संगीता, साक्षी, अभिनव, नीतू, मंजू, राधा आदि रहे।

हिंद...