एटा, सितम्बर 18 -- नगर के सार्वजनिक रामलीला रंगमंच पर चल रही रामलीला में बुधवार रात्रि में दशरथ कैकई संवाद, राम वनवास गमन लीला देखकर धर्मप्रेमी श्रद्धालु रो पड़े। रामलीला के शुभारंभ से पूर्व गणेश पूजन गंगेश्वर स्वर्ग आश्रम एवं गौशाला कल्याण समिति के सदस्य राजीव बंसल, अर्चित अग्रवाल, मनोज मित्तल, निर्मल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, आदेश अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हिंदू समाज के आराध्य हैं। हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर विश्व के कल्याण का प्रयास करना होगा। इस दौरान राहुल अग्रवाल, अध्यक्ष संजीव दीक्षित, आशीष गर्ग, अक्षत अग्रवाल, धर्मेंद्र बघेल, सुनील दीक्षित, श्रीनिवास कश्यप, अजय वार्ष्णेय, कन्हैया कश्यप मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.