अमरोहा, सितम्बर 28 -- श्रीशिव महामंडल रामलीला समिति की ओर से नगर के श्रीझारखंड महादेव शिवाला मंदिर के पास चल रही रामलीला में शुक्रवार रात कैकई वरदान के बाद भगवान श्रीराम को 14 वर्ष के वनवास की लीला का मंचन किया गया। राम को वन जाता देख दर्शकों की आंख नम हो गईं। पंडाल जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। शुक्रवार रात रामलीला मंचन का शुभारंभ बाल रोग विशेषज्ञ डा.नरेश कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी ने प्रभु श्रीराम की आरती कर किया। इसके बाद राजा दशरथ दरबार, राजा दशरथ एवं महर्षि वशिष्ठ संवाद, राम के राजतिलक की घोषणा, रानी कैकई एवं मंथरा संवाद, राजा दशरथ एवं रानी कैकई संवाद एवं राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के संग वन की ओर चल दिए। इस दौरान योगेंद्र शर्मा, राकेश अग्रवाल, गिरधारी लाल सैनी, पुनीत अग्रवाल, अमर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.