सिद्धार्थ, मार्च 23 -- सोहना। भनवापुर क्षेत्र के रोहांव बुजुर्ग मछली गांव में चल रहे नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के छठवें दिन शुक्रवार रात कलाकारों ने राम वनवास का मंचन किया। इसे देखकर दर्शक भावुक हो गए। कलाकारों ने दिखाया कि कैसे मंथरा की बातों में आकर रानी कैकेई कोप भवन में चली जाती हैं। राजा दशरथ के आने पर वे राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगती हैं। राजा दशरथ की व्यथा को देख राम दुखी हो जाते हैं। माता-पिता की आज्ञा मानकर वे लक्ष्मण व सीता के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। गंगा तट पर निषादराज राम के दर्शन से प्रसन्न होते हैं। राम नदी पार कर चित्रकूट में अपना निवास बनाते हैं। कार्यक्रम में यज्ञाचार्य पंडित सुखदेव मिश्र, राम कृपाल यादव, सुभाष गुप्त, बालगोविंद यादव, प्रभुनाथ यादव, राजू गुप्त, कमलेश सैनी आदि मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.