प्रयागराज, फरवरी 2 -- भाजपा के राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने राज्यसभा में राम वनगमन मार्ग के विकास का विषय रखते हुए इस क्षेत्र को आध्यात्मिक आदर्श कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की मांग की है। सांसद ने उच्च सदन के सभापति के सामने मार्ग के अंतर्गत अयोध्या से चित्रकूट तक आने वाले सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज व कौशांबी जिले के 210 किमी के परिक्षेत्र में श्रीराम विश्राम गृह का निर्माण करने की मांग की। सांसद ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के लोकार्पण के बाद इस मार्ग पर यातायात में तीन सौ फीसदी की वृद्धि देखी गई है। वर्तमान में रोजाना तीस हजार से अधिक श्रद्धालु इस मार्ग मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। इन मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था नहीं है। सभापति के सामने मांग रखते हुए सांसद ने कहा कि 20 से 25 किमी की दूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.