जौनपुर, सितम्बर 21 -- शाहगंज। ऐतिहासिक श्री रामलीला के अगले चरण में शुक्रवार को देवासुर संग्राम की स्मृति, राम कौशिल्या संवाद, राम सीता संवाद, लक्ष्मण सुमित्रा संवाद, राम वन गमन, तमशा निवास, श्रृंगवेरपुर निवास की लीला कलाकारों ने प्रस्तुत की। लीला देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। नगर की ऐतिहासिक रामलीला में गांधीनगर कलेक्टरगंज स्थित रामलीला मंच पर भक्तों ने रामदरबार की आरती उतारी। वृंदावन से आई आदर्श रासेश्वरी रामलीला मंडली ने लीला प्रस्तुत की। लीला के दौरान श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के वन जाने पर पूरी अयोध्या राम वियोग में डूब गई। मुनि वेष में श्रीराम जानकी और लक्ष्मण भारी संख्या में वन जा रहे अयोध्या वासियों को तमाशा नदी किनारे सोता छोड़ दबे पांव श्रृंगवेरपुर चले गए। वहां निषादराज ने श्रृंगवेरपुर वासियों के साथ श्रीराम का भव्य स्व...