फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- फर्रुखाबाद। नवदिया के एक गेस्ट हाउस में चल रही श्रीराम कथा में बाल संत भोलेबाबा ने राम वन गमन और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। केवट संवाद के मनमोहक जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। इसे देखकर भक्त भाव विभोर हो गये। इससे पहले ग्वालटोली में भोलेबाबा के साथ भक्तों ने प्रभातफेरी निकाली। पुष्पवर्षा की। इस मौके पर राजेश मिश्रा, योगेंद्र शुक्ला, गौरव मिश्रा, अंबिका प्रसाद त्रिवेदी, सुमित शुक्ला, आकाश मिश्रा, पुष्कर मिश्रा, छोटेलाल गुप्ता, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...